मकर सक्रांति स्नान पर रोक

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार :-मकर सक्रांति स्नान पर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रोक लग गई है।14 जनवरी को मकर सक्रांति स्नान में देश भर से श्रद्धालु हरिद्वार धर्मनगरी में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। जिला प्रशासन ने स्नान पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

कोरोना की तीसरी लहर एवं राज्य में ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनहित में स्नान नहीं किए जाने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन हर की पौड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। गंगा घाटों पर स्नान करने की अनुमति किसी को भी नहीं मिलेगी। स्थानीय नागरिकों का गंगा घाटों पर जाना भी प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन कोविड-19 संक्रमण को लेकर जनचेतना अभियान चला रहा है। सामाजिक संस्थाओं व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कोविड-19 के प्रति सतर्कता बनाते हुए यह निर्णय जिला प्रशासन ने जनहित में लिया है, जबकि स्नान पर्व को लेकर कुछ लोग मिली जुली प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।