22 अप्रैल होगी बीईएमएस परीक्षा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 फरवरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिसिन नई दिल्ली द्वारा संचालित बीईएमएस 2024 की लिखित परीक्षाएं बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर में 22 अप्रैल से प्रारम्भ होगी। जानकारी इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने देते हुए बताया कि प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया को परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डा.चैहान ने कहा कि परीक्षाएं नकल विहीन सम्पन्न करायी जायेंगी तथा परीक्षार्थी कोई भी नकल सामग्री एवं मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष में नही ले जा सकेंगे।