बी.ई.एम.एस.-2022 परीक्षा परिणाम घोषित

Education
Spread the love

तनवीर


बालाजी इंस्टीट्यूट आॅफ अल्टरनेटिव मेडिकल सांईस की दो छात्राओं ने परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

हरिद्वार। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इ.एच.मेडिसिन नई दिल्ली द्वारा संचालित बी.ई.एम.एस. – 2022 के घोषित परीक्षा परिणाम में बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसमें बी.ई.एम.एस. प्रथम वर्ष में शिवांकी कल्याण तथा द्वितीय वर्ष में शमां प्रवीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

संस्थान के निदेशक डा.के.पी.एस.चौहान व इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डा.वी.एल.अलखानिया परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। डा.के.पी.ए.चौहान ने बताया कि बी.ई.एम.एस.कोर्स में एक जुलाई से नये सत्र में प्रवेश प्रारम्भ किए जा रहे हैं।