बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा का चेहरा हुआ बेनकाब-चौहान

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 2 अक्टूबर। हाथरस काण्ड को लेकर वार्ड 56 के कांग्रेस पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा है कि यूपी की योगी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गयी है। लचर कानून व्यवस्था के चलते यूपी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में आए दिन बेटियों के साथ बलात्कार कर हत्या की जा रही है।

जिसे रोकने में यूपी सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली यूपी की भाजपा सरकार का चर्चा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। हाथरस काण्ड को लेकर उन्होंने कहा कि हाथरस में बलात्कार व बुरी तरह मारपीट का शिकार हुई पीड़िता को समय पर सही इलाज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। मौत होने पर सरकार ने उसके परिवार को उसका अंतिम संस्कार तक करने नहीं दिया गया।

हिंदुवादी सरकार के राज में रीति रिवाजों के विपरीत आधी रात को पुलिस ने पीड़िता का शव जला दिया। विपक्ष को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस नहीं जाने दिया गया। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए तथा दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *