देखे विडियो:-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मेयर के खिलाफ प्रदर्शन

Politics
Spread the love

तनवीर

व्यवस्थाएं संभालने के बजाए राजनीति कर रही मेयर-चंदकांत पाण्डे

हरिद्वार, 1 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में शिव मूर्ति चौक पर नगर निगम महापौर अनीता शर्मा पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव ना कराने तथा सफाई व्यवस्था संभालने में नाकामी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। चंद्रकांत पांडे ने कहा कि महापौर की नाकामी के चलते पूरा शहर डेंगू की चपेट में है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां घर घर दस्तक दे रही हंै। शहरवासी बीमारी की चपेट में हैं। लेकिन मेयर केवल राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सभी कालोनियों में दवाओं का छिड़काव तथा सेनेटाइजेशन किया जाए।

वरना कार्यकर्ता मेयर कार्यालय का घेराव करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि नगर निगम की नाकामी के चलते पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी नालियां साफ नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। मेयर व उनके पति राजनीतिक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि महापौर ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिलकर मेयर को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

 भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे और पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा की नगर निगम अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही शहर में सफाई व्यवस्था और सैनेटाइजिंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता महापौर को काले झंडे दिखाने का काम करेंगे। शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि किशन बजाज और भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि निर्वाचित होने के 2 वर्ष बाद भी मेयर शहर के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पायी हैं।

केवल शहरी विकास मंत्री और भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर वह अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है। जनता मेयर और मेयर पति की असलियत को समझ चुकी है। भाजयुमो जिला मंत्री प्रदीप त्यागी और भाजपा नेता गौरव भारद्वाज ने कहा कि शहरवासियों के सब्र का बांध टूट चुका है। नगर निगम की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। शहरवासी बीमारी की चपेट में है। डेंगू और मलेरिया से कई व्यापारियों की जान जा चुकी हैं। लेकिन उसके बाद भी नगर निगम की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है।

प्रदर्शन करने वालों में किरण भारद्वाज, पंकज शर्मा, अनिल पहलवान, सुरेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार, पूनम माकन, मनीष चौटाला, शिवम ठाकुर, बृजेश भदौरिया, विकल राठी, सुंदर शर्मा, अर्चित चौहान, इष्ट देव सोनी, रवि चौहान, प्रीतम चौहान, कुणाल सिंह, लाला राजपूत, भूषण सुनेजा, सोनू कोरी, साजन सिंह, गोपाल सिंह, विनोद कुमार, नीरज कोरी, अंशुल बालाजी, राहुल चंचल, गौरव वर्मा, राहुल रंगोलियां, हरीश कुमार, विक्की चंचल, बंटी, तुषार कुमार, अखिलेश कुमार, निर्मल देवी, माधुरी देवी, राजेश्वरी देवी, बसंती देवी, राजू देवी, संतोष देवी, ऋषि पाल सिंह, गंगा देवी, सिया राम सिंह, भूषण कुमार, राजकुमार प्रिंस, कपिल त्यागी, विष्णु गोस्वामी, संजय शर्मा, सचिन त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *