भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 25 सितम्बर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित मिलन वाटिका शांतिपुरम कॉलोनी में पं.दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनका स्मरण करते हुए मिष्ठान वितरित किया व विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक आदेश चैहान ने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास की बात करते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के आखिरी व्यक्ति के विकास, सभी को बराबरी का दर्जा देने व समाज के कमजोर वर्ग का विकास कर बराबरी पर लाने का जीवन पर्यन्त प्रयास किया।

भाजपा उनके सिद्धांतो पर चलकर देश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के विकास के लिए अनेक कार्य किए और उनके सपनों को पूरा करने का भाजपा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मान्यता थी कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचे व वह समाज में अपनी पहचान बना सके।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अजय बबली, पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद लोकेश पाल ने दीन दयाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके सपनों को साकार करने व उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। तभी समाज में सभी का विकास हो पायेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, पार्षद विकास कुमार, कमल प्रधान, अमित वालिया, प्रदीप कुमार, समाजसेवी कमल राजपूत, पप्पू प्रधान, पिंटू प्रधान, पंकज धीमान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *