भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 12 जून। भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष गौरव पाल के संयोजन में प्रेमनगर गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर देश से कोरोना महामारी को समाप्त करने की प्रार्थनाएं की। कार्यकर्ताओं ने राशन वितरण में शामिल कोरोना संक्रमण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के चैदह दिन का क्वांरटीन समय पूरा करने पर कार्यकर्ताओं की कुशलता की प्रार्थना भी मां गंगा से की। महामंत्री पार्थ दुबे ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी नागरिकों को करना चाहिए।

मां गंगा के आशीर्वाद से ही अवश्य ही कोरोना देश से समाप्त होगा। उन्होंने क्वांरटीन अवधि पूरा करने वाले शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार निस्वार्थ सेवाभाव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया। आगे भी कार्यकर्ता गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद करती रहेगी। गौरव पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता धर्मनगरी के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं। 39 भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्वारंटीन का समय अपने घरों पर रहकर बिताया। प्रशासन के दिशा निर्देशों का बखूबी पालन भी किया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यो से प्रेरणा मिलती है।

आयुष पंडित व शुभम पाल ने कहा कि मां गंगा की कृपा से कोरोना की जंग अवश्य जीतेंगे। शासन प्रशासन अपने उत्तरदायित्व को निभा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों को सेनेटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा देश इस महामारी की जंग से जीत नहीं जाता तब तक कार्यकर्ता सेवा भाव में जुटे रहेंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लगन से कार्य कर रहे हैं। दुग्धाभिषेक करने वालों में सविता यादव, राजन, वीरू सोलंकी, आयुष पंडित, शुभम पाल, गौरव निषाद, उत्सव त्यागी आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *