भाजपा ने निकाली जवाब दो हिसाब दो पदयात्रा

Politics
Spread the love

तनवीर

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी अपने विकास बताए-विकास तिवारी 

हरिद्वार, 11 अगस्त। भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ ‘‘जवाब दो हिसाब दो‘‘ दूधाधारी चौक से भीमगोडा तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, आम नागरिकों, रेहडी वालों एवं उत्तरी हरिद्वार के आम लोगों से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद रहते हुए उत्तरी हरिद्वार में कराए गए विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली।  इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक पर विकास कराने में विफलता का आरोप लगा रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी ने नगर पालिका अध्यक्ष रहते उत्तरी हरिद्वार का कितना विकास किया। यह वहां की जनता अच्छी तरह जानती है। 

जनता का साफ कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी के कार्यकाल में भूरे की खोल में तटबंध (चैक डैम) बना हुआ है। उसकी सफाई ना होने के कारण मुख्य बाजार, मोती बाजार, बड़ा बाजार, अपर रोड पर जल भराव हुआ था जिससे दुकानदारों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। जबकि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस के कार्यकाल में रुका हुआ नेशनल हाईवे का काम जोरों से शुरू कराया, गैस पाइप लाइन डलवाई, अंडरग्राउण्ड विद्युत लाइन डलवाई,सड़कें, गलियां बनवाई, जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज और उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल के लिए पैसा अवमुक्त कराया। मंडल महामंत्री तरुण नैयर और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।

मेयर पति और पूर्व पालिका अध्यक्ष की आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते वह बौखलाहट में भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि भाजपा ने 10 सालों में इतने विकास कार्य हरिद्वार में किए हैं जितने कांग्रेस ने 50 साल में भी नहीं किए हैं। मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी ने बताया कि आगे भी कांग्रेस के खिलाफ पोल खोल अभियान जारी रहेगा। पदयात्राओं के माध्यम से हरिद्वार भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस और उनके नेताओं की पोल खोलने का काम करेंगे। पदयात्रा में सुरेंद्र मिश्रा, सुंदर शर्मा, देव माहेश्वरी, हरि मोहन भारद्वाज, राम अवतार शर्मा, पूरन पांडे, सोनू कोरी, श्याम शर्मा, नीरू सैनी, पूनम माकन, संगीता बंसल, पुष्पा, पूनम मखीजा, आदित्य झा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *