रोटरी क्लब ने लगाए ट्री गार्ड

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 11 अगस्त। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए रोटरी क्लब कनखल ने अभियान चलाया। क्लब द्वारा पौधारोपण के साथ साथ उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। चंद्राचार्य चैक स्थित डिवाइडर पर पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के दौरान अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने कहा कि शहर में पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण को बचाया जाए। क्लब द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें सेव वाटर, सेव गंगा, सेव गर्ल, नो फूड वेस्टिंग शामिल हैं। लोगो को इन सब के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नेचर को बचाया जाए जिससे आने वाली पीढ़ियां बची रहे। प्रदूषण बहुत अधिक हो गया है। इससे बचने के लिए पौधे लगाने आवश्यक है। पानी को जितना बचाएंगे उतना सही रहेगा। जल ही जीवन है। पानी को उतना ही प्रयोग में लाए जितने की आवश्यकता हो। सचिव विवेक गर्ग ने कहा कि विश्व में कई देश है जो जीव जंतुओं का सेवन कर रहे हैं। जिससे बीमारियां फैल रही। इसे रोकना बहुत आवश्यक है। लोगो में जागरूकता की कमी है।

वनस्पतियों को बचाएंगे तभी मनुष्य भी बचेगा। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, आशीष सप्रा, प्रीतशिखा शर्मा, पूजा सप्रा, अंजू तोमर, नरेश रानी गर्ग, विनीशा गर्ग, हिमानी मेहता, हरपाल सिंह, राजीव कुमार, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *