सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान के लिए निगम को मिले 11 करोड़

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

श्रमिक नेताओं ने जताया सीएम, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष का आभार

हरिद्वार, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नगर निगम के मृतक एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया भुगतान हेतु 11 करोड़ रूपए का चेक दिए जाने पर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री मंत्री, शहरी विकास मंत्री, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मिीकि का आभार जताया। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा निगम के मृतक एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का लगभग 17 करोड़ रूपए बकाया भुगतान की मांग लंबे समय से की जा रही थी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा शीघ्र ही भुगतान कराने का आश्वासन मोर्चा नेताओं का दिया गया था।

उसी कड़ी में मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम द्वारा 11 करोड़ का चेक प्रभारी नगर आयुक्त को सौंपा गया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल बाल्मिीकि, श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, सुनील राजोर, परवीन तेश्वर, सुलेख चंद, प्रदीप, प्रदीप खैरवाल नीरज बागड़ी, गगन कांगड़ा, अजय कुमार, अशोक कुमार चैहान आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष का आभार जताते हुए श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि निगम से सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों व मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सेवानिवृति पर मिलने वाले लाभों का भुगतान हो सकेगा। उन्होंने सरकार से शेष बकाया राशि भी जल्द दिए जाने की मांग की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *