भारी बारिश से बना बाढ़ का खतरा,उप मेलाधिकारी ने लिया बाढ़ चौकियो का जायजा, देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन हुआ अलर्ट

हरिद्वार – भारी बारिश को देखते हुए मैदानी क्षेत्रों में अलर्ट जारी है। प्रशासन ने सभी नदियों के किनारे बनी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हुए है। उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह ने कांगड़ी, श्यामपुर और गैंडिखाता सहित गँगा किनारे बसे गई गाँवो का जायजा किया।

उन्होंने आसपास बनी कई बाढ़ चौकियों का जायजा किया और सुरक्षा उपकरणों को भी परखा। इस क्षेत्र में बह रही पीली, रवासन आदि नदियों में अभी जलस्तर सामान्य है। हालांकि इस दौरान सभी बाढ़ चौकियों में सभी व्यवस्था दुरुस्त पाई गई लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया है। शहरी क्षेत्रों मे भी बारिश के कारण जलभराव का असर देखा जा सकता है।