हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


महंगाई बेरोजगारी दूर करने में नाकाम है भाजपा सरकार-हरीश रावत
सरकार की नीतियों से जनता निराश-नईम कुरैशी
हरिद्वार, 3 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी के ज्वालापुर स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हाथ से हाथ जोड़ो को सफल बनाने पर चर्चा की। हरिद्वार में 11 मार्च को निकाली जाने वाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को सफल बनाने के सबंध में चर्चा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों तथा आसमान छू रही महंगाई से जनता परेशान है।

हाल ही में रसोई गैस के दामों में पचास रूपए की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार पहले से ही महंगाई की मार झेलने को मजबूर गरीब व मध्यम वर्ग को जोरदार झटका दिया है। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याएं दूर करने के बजाए जात धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उठाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं।

पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से निराश हो चुकी जनता एक बार फिर कांग्रेस की और देख रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आमजनमानस की पीड़ा को निरंतर उठा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं।

बैठक के दौरान किरणपाल वाल्मीकि, राजवीर चैहान, कैलाश चंद, हाजी इरफान अंसारी, हाजी यूनुस मंसूरी, हाजी रफीक खान, छम्मन पीरजी, पार्षद इसरार सलमानी, हाजी शेरू, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद रियाज अंसारी, पार्षद सोहेल अख्तर, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, लाखन कुरेशी, गालिब कुरेशी, अफजल ख्वाजा, दिलशाद मंसूरी, गुलबहार अहमद खान, पार्षद हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, सलीम कुरेशी, आसिफ कुरेशी, नाहिद कुरेशी, आरिफ कुरेशी, अरशद कुरैशी, अयान कुरैशी, राशिद सलमानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *