भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान रवाना हुए हरिद्वार के कांग्रेस विधायक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 दिसम्बर। सोमवार को जिले के कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, फुरकान अहमद, वीरेंद्र जाती और अनुपमा रावत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान रवाना हुए। इस अवसर पर विधायकों ने कहा भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओ में भारी जोश है। भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ भारी संख्या में लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। यात्रा की सफलता से भाजपा में घबराहट का माहौल है। घबराहट में भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार जनता से किए सभी वादों को पूरा करेगी। जनता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। बेरोजगारी, महंगाई दिनोदिन बढ़ती जा रही है। सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव आ रहा है। 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। कांग्रेस ही देश को अच्छी सरकार दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *