कांग्रेस ने हरकी पैड़ी से किया भारत जोड़ो यात्रा का आगाज

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 14 नवम्बर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर कांग्रेस नें हरकीपौड़ी से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया। भारत जोड़ो यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करण माहरा ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और भाजपा को अब जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी अपनी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। जिससे सरकार की नाकामियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल ब्रह्मचारी, विजय सारस्वत, राजबीर सिंह चैहान समेत कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *