भेल में चोरी का प्रयास करते चार दबोचे

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 18 अप्रैल। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भेल मैटेरियल गेट के पास से हाइड्रो जनरेटर में लगने वाली काॅपर पट्टियां चोरी करने का प्रयास कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि भेल नगर प्रशासक विजय सिंह चैहान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चोरी का प्रयास करते हुए फैजान व वासिद निवसी विष्णुलोक कालोनी तथा उस्मान व शहजाद निवासी अहबाब नगर को सीआईएसएफ की मदद से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लोहा काटने की आरी, टार्च, हथोड़ी, लोहे का सब्बल, प्लास कटर, लोहे की राॅड़ आदि बरामद हुए हैं।