स्च्छता पखवाड़े में भेल अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर में चलाया सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अगस्त। बीएचईएल में 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत कारखाना परिसर स्थित ब्लॉक-1 के समीप सफाई अभियान चलाया गया। भेल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी.एस. मुरली के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर टी.एस. मुरली ने कहा कि स्वच्छता हमारी कार्य संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।

स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य केवल हमारे कार्यस्थलों को साफ रखना ही नहीं है, बल्कि यह प्रेरणा देना भी है कि हम स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं । उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान जहां हम हमारे कार्यक्षेत्र को साफ और सुरक्षित बनाते हैं, वहीं हमारी उत्पादकता और मनोबल को भी बढ़ावा देते हैं।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले दिनों में बीएचईएल फैक्ट्री परिसर तथा उपनगरी में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
साथ ही स्वच्छता संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समन्वय सीएसआर एवं एचएसई विभाग द्वारा किया गया।