दस लाख की मांगी रंगदारी

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर

भेल रिटायर अधिकारी को कोरियर मैन बनकर धमकी भरा लिफाफा एवं रंगदारी मांगने के मामले में भेल से रिटायर जनरल मैनेजर शिवालिक नगर निवासी गुलवीर लाल आनंद ने रानीपुर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। रिटायर्ड अधिकारी गुलवीर लाल आनंद पुलिस को जानकारी दी कि कुछ समय से कुछ लोग पीछा कर रहे हैं शुक्रवार को किसी काम से बाजार गया था। बाइक सवार दो युवक के पीछा करने के आभास पर वह घर लौट आए,घर का दरवाजा बंद किया।तो थोड़ी देर मे ही डोर बेल बजने पर दो युवक बाइक पर सवार अपने आपको कोरियर मैन बता कर 10 लाख रंगदारी का लिफाफा दिया। रिटायर अधिकारी गुरबीर लाल आनंद हाल फिलहाल औद्योगिक इकाई मे सलाहकार के पद पर हैं।

अधिकारी की शिकायत पर रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले युवकों की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। रंगदारी मांगने पर भेल रिटायर अधिकारी गुलवीर आनंद का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। गुलवीर आनंद लाल को धमकी भरे पत्र में 10 लाख नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास मे जुट गई है।