विडियो :-हिन्दुस्तान की सनातन संस्कृति का प्रतीक है श्रीराम मंदिर-ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 दिसम्बर। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि भव्य राम मंदिर हिंदुस्तान की संस्कृति का प्रतीक है। पांच सौ वर्षो से राम भक्त उनके दर्शनों के लिए लालायित थे। भगवान राम सभी सनातनियों के हृदय में निवास करते हैं। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि उन्हें 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और वे समारोह में अवश्य शामिल होंगे।

वे भगवान राम के उपासक हैं और इस अनुष्ठान में शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को जयराम आश्रम में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान सनातनियों का है। जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं, वे सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं और जन-जन के आराध्य हैं। भगवान श्रीराम ने समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किए हैं। उन पर चलते हुए राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *