तनवीर
हरिद्वार, 19 अप्रैल। रोहलकी किशनपुर निवासी कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। रोशनाबाद स्थित सेंट थॉमस एकेडमी में आयोजित 11वीं हरिद्वार रोलर स्केटिंग चैंम्पियनशिप में माउंट लिट्रा जी स्कूल के कक्षा 2 के छात्र भुविक चौहान ने 8 वर्ष आयु वर्ग में क्वायड प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। भुविक की जीत से स्कूल के अध्यापकों और परिजनों में खुशी की लहर हैं। जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंम्पियनशिप में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।


