विडियो :-गोविंदपुरी में निकला बड़ा अजगर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जहरीले सांप निकलने की घटनाएं कालोनियों में बढ़ रही है।लगातार किंग कोबरा जैसी प्रजाति के सांप भी रिहायशी क्षेत्र में आ रहे हैं। गंगा किनारे कालोनियों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। वन विभाग के कर्मचारी भी लगातार शहरी क्षेत्र से निकलने वाले जहरीले सांपों को जंगलों में छोड़ रहे हैं।

मंगलवार को हरिद्वार के गोविंदपुरी कालोनी के खाली पड़े प्लाट में अजगर निकलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहोल बन गया है।

अजगर होने की सुचना गोविंदपुरी कालोनी वासियो ने वन विभाग को दी।जिसके तहत वन विभाग की क्यूआरटी टीम के सदस्यों ने तत्काल मोके पर पहुंचकर अजगर का रेस्कयु किया।