चोरी की बाईक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 नवम्बर। थाना बहादराबाद पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गयी बाईक बरामद की है। 4 नवम्बर को शिवालिक नगर निवासी मोहन सिंह राजपूत ने बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने महाड़ी अंडर पास के नीचे से इब्राहिमपुर निवासी समीर पुत्र मजहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई जयवीर सिंह रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे।