बाईक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके कब्जे से चुरायी गयी मोटर साईकिल बरामद की है। गुरूकुल नारसन निवासी ललित ने उसकी बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मोटरसाइकिल की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को निर्देशित किया गया। एसआई रविन्द्र सिंह ने टीम के साथ जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रेम शंकर निवासी जमालपुर कला थाना कनखल बताया। पुलिस टीम में एसआई रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल हेमंत पुरोहित व खजान सिंह शामिल रहे।