तनवीर
हरिद्वार, 8 नवम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य हरिद्वार मण्डल के अध्यक्ष एजाज हसन के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल को फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर प्रधान व मोर्चा के जिला मंत्री शाहनवाज सलमानी ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर प्रधान ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी।
आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को लाभ मिलेगा। स्वागत करने वालों में मंसूर अंसारी, नसीम, शहबाज कुरेशी, आरिफ कुरेशी, चांद पीर, मोहसिन मंसूरी, वाजिद, दिलशाद, तस्वीक, नासिर, आकिब, शाहनवाज सलमानी आदि शामिल रहे।


