विडियो:-पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने दिया धरना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 नवम्बर। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में पथ प्रकाश विभाग पर प्रदर्शन कर धरना दिया। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर की उदासीनता व अकर्मण्य कार्यशैली से शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। दीपावली जैसे पर्व पर भी वार्डों में अंधेरा पसरा रहा है।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने नगर अयुक्त को ज्ञापन देकर वार्डों में खराब लाइटों के स्थान पर नई लाईटें लगवाने की मांग की थी। भाजपा पार्षदों की पहल पर नगर आयुक्त ने 4000 स्ट्रीट लाईट का आदेश दिया था। जिसके सापेक्ष 500 लाईट दीपावली से पूर्व आ भी गयी थी। लेकिन मेयर की उदासीनता व पथ प्रकाश विभाग की लापरवाही के चलते 500 स्ट्रीट लाईटें स्टोर में पड़ी रहीं और शहर में अंधेरा व्याप्त रहा। नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये सभी 60 वार्डों में युद्धस्तर पर अभियान चलाकर खराब पुरानी लाईटों की मरम्मत व नई लाईटें लगाने का कार्य प्रारम्भ होना चाहिए।

पार्षद निशा नोडियाल ने कहा कि उनके वार्ड में लगभग दो दर्जन स्ट्रीट लाईट खराब पड़ी हैं। अनेक बार अवगत कराने के बावजूद, उनके वार्ड में नई लाईटें नहीं भेजी गईं। पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि पथ प्रकाश विभाग की व्यवस्था बदहाल है। 4000 लाईटों का टेंडर होने के बावजूद मात्र 500 लाईटें नगर निगम को प्राप्त हुई हैं, जिन्हें वार्डों में न भेजकर स्टोर में दबाकर रख दिया गया है। पार्षद सचिन अग्रवाल व विकास कुमार ने कहा कि पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों का रवैया हठधर्मिता पूर्ण है। जिसे भाजपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेगा।

पार्षद विनीत चौहान व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त को सभी वार्डों में समान रूप से 25-25 नई लाईट लगवाने का अभियान प्रारम्भ करवाना चाहिए। भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती व पथ प्रकाश विभाग की प्रभारी एसएनए अमरजीतकौर की अनुपस्थिति में एसएनए श्याम सुन्दर से भेंट कर बदहाल पथ प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में अवगत कराया। एसएनए श्याम सुन्दर ने आक्रोशित भाजपा पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संदर्भ में एमएनए को अवगत कराते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करवायेंगे तथा पथ प्रकाश विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद निशा नौडियाल, सचिन अग्रवाल, अनुज सिंह, सुनीता शर्मा, विनीत चैहान, विकास कुमार, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी, आकाश भाटी, दिनेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *