भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 अक्टूबर। भाजयुमो के जिला महामंत्री बनाए गए विदित शर्मा का भूपतवाला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सीता राम बडोनी ने कहा कि विदित शर्मा के भाजयुमो जिला महामंत्री बनने से युवाओं, महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग में उत्साह है। योग्य व कर्मठ कार्यकर्ता विदित शर्मा को भाजयुमो जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का लाभ भाजपा को चुनाव में अवश्य मिलेगा।

मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पूरी ने कहा कि भाजपा भाजपा में ही नौजवानों के हित सुरक्षित हैं। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विदित शर्मा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना ही उनका लक्ष्य है।

इस अवसर पर पार्षद सुनीता शर्मा, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अंकुश भाटिया, वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल, वार्ड अध्यक्ष चंद्रकांता भाटिया, उमेश भारद्वाज, सनी गिरी, रोहित भटनागर, सुधा त्यागी, मीना राजपूत, गायत्री धीमान, गिन्नी देवी, प्रमिला चैधरी, ममता सैनी, कमला पांडे, पुष्पा मौर्या, पिंकी कश्यप, पूजा सैनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *