भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 दिसम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंतदीप मैदान से हरी झण्डी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान सहित कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंतदीप मैदान से शुरू होकर तुलसी चैक पर संपन्न हुई विजय संकल्प यात्रा का कई स्थानो ंपर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा जनपद की सभी विधानसभा सीटों का भ्रमण करेगी।

यात्रा का शुभारंभ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई विजन नहीं है। विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से साफ हो गया है कि भाजपा 2022 में उत्तराखण्ड की सत्ता में वापसी करने जा रही है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की जा रही विजय संकल्प यात्रा में केंद्री गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेता समय समय पर प्रतिभाग करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। दलों के दिग्गज उत्तराखंड पहुंचकर यहां की जनता का मन टटोलने के साथ ही उन तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *