नवगठित भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 दिसम्बर। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल एवं उनकी कार्यकारिणी का जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के कार्यकर्ता समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करते हैं।

तीन फीसदी मतों से शुरूआत करने वाली भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर हाल ही में संपन्न हुए गुजरात चुनाव में कुल पड़े वोटों से आधे से अधिक लेकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद डा.रमेश पोखरियाल ने अपने वर्चुअल संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विगत पंचायत चुनाव में हासिल की ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भविष्य में और अधिक लगन व मेहनत से पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया और अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि गर्व है कि हम आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में समाज में कार्य कर रहे हैं। हमारा चरित्र और सेवा भाव ही समाज में हमारी पहचान है। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि उनकी टीम निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान द्वारा स्थापित सेवा ही संगठन के मूल भाव को चरितार्थ करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करने के लिए तैयार रहें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जितेंद्र चैधरी, लव शर्मा, सरदार निर्मल सिंह, आभा शर्मा, रश्मि चौहान, जिला मंत्री मोहित वर्मा, आलोक द्विवेदी, विशनपाल कश्यप, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी, पूर्व महामंत्री आदेश सैनी, सुनील सैनी, अनिल अरोड़ा, राजीव भट्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, मनु रावत, रेनू शर्मा, रीमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, नागेंद्र राणा, राज सिंह, राजन खन्ना, प्रमोद शर्मा, श्वेतांक त्रिपाठी, विकास प्रधान, विशाल गर्ग, अतुल वशिष्ठ, संजय सिंह, बबली, राजेश कुँवर, पार्षद अनुज सिंह, मनोज परालिया, विपिन शर्मा, सतीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज चौहान, सुबे सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *