नकल विरोधी कानून के समर्थन में शिवालिक नगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली पदयात्रा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 15 मार्च। भाजपा के शिवालिक नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून के समर्थन में नवोदय नगर में पदयात्रा निकाल कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश को सशक्त नेतृत्व दिया है। सख्त नकल विरोधी कानून ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से नकल माफिया पर अंकुश लगेगा। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए मुख्यमंत्री ने कड़ा फैसला लिया है।

सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से ईमानदार और प्रतिभावान युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। पदयात्रा में मंडल उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा व रितु ठाकुर, मंडल मंत्री अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, देव विख्यात भाटी, वेदान्त चौहान, गौरव गुर्जर, भानु प्रताप सिंह, सुनील कौशिक, प्रदीप चंदेल, मधु शर्मा, हिमांशु अहलावत, अजय अरोड़ा, अरुण पंडित, गौरव दीक्षित, नवीन चौधरी, अंकुश मलिक, आर्यन शर्मा, अभिषेक कुमार, अनिल शर्मा, सचिन शर्मा, लीलू कुमार, अभय पाल, विक्की पाल, रोहित चौधरी, रचित चौधरी, अर्जुन पाल, रवि कुमार, गौरव वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, राजा, रवि द्विवेदी, श्यामसुंदर गुप्ता, मुकेश रावत, संदीप मैथानी, दीपा जोशी, भागेश्वरी, सोनू पंडित, अनिल शर्मा, अनुज, हर्षित चौहान, दिशांत पालीवाल, विकास चौहान, अनुराग पालीवाल, ऋषभ चैहान, अमन, रोहित, मुकुल, अभिषेक, रोहित चैधरी, शगुन, विपिन, वंश, चिराग, निशांत, मोनू, गोविंद कश्यप, केशव चौहान, अखिलेश कुशवाहा, शुभलक्ष्मी बेरा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

दूसरी ओर सप्तऋषि मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तरूण नैय्यर के नेतृत्व में सूखी नदी खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक पदयात्रा निकालकर नकल विरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्यकर सिंह धामी का आभार जताया। पदयात्रा में मंडल महामंत्री देवेश ममगई, विक्की आडवाणी, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, केतन सहगल, करुण मदान, अजय गंगोलियां, पूनम माकन, दीपक ठाकुर, अंकुश भाटिया, विकल राठी, डा.श्यामलाल पुरी, मुकेश पुरी, रितु मदान, नीतू अग्निहोत्री, मोनिका धीमान, हरीश शर्मा, वीरेंद्र सेमवाल, अनुज कोठियाल, पूनम मखीजा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *