भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मेयर के खिलाफ प्रदर्शन

Politics
Spread the love


अमरीश

हरिद्वार, 15 जून। सफाई व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सप्त ऋषि मंडल मंडल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे के नेतृत्व में राठी चौक पर मेयर अनिता शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था की स्थिति भी बेहद खराब है। बरसात शुरू होने वाली है लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई। पथ प्रकाश व्यवस्था खराब होने की वजह से जगह जगह अंधेरा पसरा रहता है।

व्यवस्थाएं सुधारने के बजाए मेयर पति अशोक शर्मा राजनैतिक नौटंकी करने में लगे हैं। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि जब से नगर निगम में उषा ब्रेको घोटाला हुआ है। तब से मेयर शहर से नदारद हैं। हरिद्वार धर्म नगरी की जनता पहले ही बीमारियों से जूझ रही है डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तमाम वार्डो में सफाई व्यवस्था ठप्प है। नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था सुधाने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चंद्रकांत पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की गयी तो मेयर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

महामंत्री अंकुश भाटिया व कमल गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी में देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। लेकिन बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गयी तो युवा मोर्चा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि यदि मेयर से नगर निगम मेयर नहीं संभल रहा है। तो जनता से खिलवाड़ करने के बजाए पद से इस्तीफा दें।

प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पांडे, मीडिया प्रभारी विकल राठी, गौरव भारद्वाज, श्रेया शास्त्री, रजत चौहान, विदेश चौहान, इष्ट देव सोनी, अनमोल वर्मा, ऋषि चौहान, मुकुल गिरी, गोकुल डबराल, संजू बाबा, रूपेश बंसल, कुश दत्ता, सनी गिरी, मोंटी कंडारी, रोशन भारद्वाज, अविनाश सिंह, सतनाम कुमार, विकी अरोड़ा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *