भाजपा नेता आकाश भाटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में चलाया सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

देश में राम राज्य की लहर है-मदन कौशिक
हरिद्वार, 21 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भाजपा नेता आकाश भाटी के संयोजन में भारत माता मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर की सफाई की। मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे भारत में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक तीर्थ स्थानों पर तीर्थ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पूरे देश में लोग उत्साहित होकर श्रमदान कर मंदिरों व तीर्थ स्थलों की साफ सफाई कर रहे हैं। देश में राम मंदिर को लेकर राम राज्य की लहर है। ऐसा लगता है जैसे हम राम राज्य में रह रहे हैं।

भारत माता मंदिर के सचिव आईडी शास्त्री ने कहा कि भारत माता मंदिर प्राचीन तीर्थ स्थल है। भारत में सनातन परंपराओं के अनुसार राम राज्य की स्थापना हो चुकी है। जिससे युवा वर्ग बहुत उत्साहित है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा पूरे संत समाज में राम मंदिर को लेकर बहुत खुशी का माहौल है। विधायक मदन कौशिक हमेशा संतो बीच आकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत वर्ष में राम राज्य की स्थापना कर हिंदुत्व राष्ट्र बनाने की मुहिम आगे बढ़ाई है। आकाश भाटी ने कहा कि क्षेत्र में 22 जनवरी को सभी दीपक जलाकर इस दिन को दिवाली के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्वच्छता अभियान में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर भीमसेन महाराज, केशवानंद महाराज, डा.विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, विदित शर्मा, विकल राठी, सुनील जुगरान, सतनाम सिंह, अंकित चैधरी, विजय ड्रोलिया, शंकर उपाध्याय, प्रीतम कांडपाल, ललित कुकरेती, सोनू शर्मा, नीरज शर्मा, मनोज बिष्ट, राजेश कुमार, शिवकुमार सैनी, गौरव पाल, सार्थक शर्मा, नरेश आर्यन, योगेश दिनकर, सनी गिरी, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *