विडियो:-भाजपा नेता मनोज गौतम ने निकाली तिरंगा यात्रा निकाली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 27 जनवरी। 77वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम ने सैकड़ों युवाओं के साथ ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।

इस अवसर पर देश के वीर सपूतों और शहीदों को सादर नमन करते हुए मनोज गौतम ने कहा कि लंबे संघर्ष ओर कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली और बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश के नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को आजादी के आंदोलन से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए।