भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी मे महिलाओ को मिलता है सम्मान– नागेन्द्र राणा

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक
हरिद्वार, 28 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला ढौडियाल ने बाहदराबाद मंडल महिला मोर्चा की घोषणा करते हुए
महिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रुचिका शर्मा, मीतू सिंह, स्नेहलता चौहान, विशाखा चौहान, कोषाध्यक्ष हंसी कन्सेरी, महामंत्री सुमन स्वामी, रेनू खडाई, पारुल कौशिक, मंत्री सोनिया पाल, ममता, रेनू त्यागी, सुमन चौधरी, सुदेश, नगमा, मीडिया प्रभारी सुनीता पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी कुमारी वंदना को बनाया गया।
सदस्य राजलक्ष्मी, प्रीती त्यागी, ममता चैधरी, संगीता चौधरी, मीना देवी, मालती शर्मा, मीना नेगी, मोनिका यादव, कुमारी वंदना, सुनीता त्यागी, उमा देवी, कमलेश सैनिक को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विमला ढौडियाल ने कहा कि भाजपा पार्टी मे ही महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

महिला कार्यकर्ता लगातार पार्टी की रिति नितियों को समाज के समक्ष रखती चली आ रही है। राज्य व केन्द्र की नितियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बाहदराबाद मंडल की महिला मौर्चा पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करेगी। बाहदराबद मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा ने कहा कि भाजपा मे महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा सम्मान दिया जाता है। बाहदराबाद मंडल महिला मोर्चा लगातार महिलाओं की समस्याओं को हल करने मे अपना योगदान दे रही है।

घर घर भाजपा की रिति नितियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मंडल अध्यक्ष विमला ढौडियाल पार्टी हित मे अपना योगदान बेहतर तरीके से देती चली आ रही है। नागेन्द्र राणा ने कहा कि बाहदराबाद की समस्याओं को हल करने में पार्टी के कार्यकर्ता हर सम्भव मदद कर रहा है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान बाहदराबद के विकास मे जुटे हुए है। क्षेत्र मे सडके बिजली पानी सीवर की समस्या को हल किया जा रहा है। भाजपा पार्टी ही क्षेत्र का विकास कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *