विडियो :-भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से बढी बेरोजगारी व महंगाई-संजय अग्रवाल

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

हरिद्वार, 7 जुलाई। विफलता का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर केद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि बालिका बचाओ बालिका पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के पदाधिकारी व विधायक ही महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। भाजपा नेताओं से महिलाओं व मातृशक्ति को बचाने का समय है।

पालीवाल ने कहा कि कुंभ मेले में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट घोटाला के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना सोचनीय विषय है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते तमाम कल कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। बेरोजगारी व महंगाई की चक्की में पीस रही देश की जनता हाहाकार कर रही है। मेयर अनीता शर्मा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे व महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि तमाम जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार रसोई गैस के दाम भी प्रतिदिन बढ़ा रही है।

आसमान छू रही महंगाई के चलते महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि रसोई व सभी खाद्य पदार्थो के दाम तुरंत घटाएं जाएं। पूर्व विधायक रामयश सिंह व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि लंबे समय से अपने हक के लड़ रहे किसानों का केंद्र सरकार उत्पीड़न कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम में रोजाना बढ़ रहे हैं। जिससे आम लोगों को भारी समस्या सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर व कांग्रेस अनूसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याएं दूर करने के बजाए सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों के हित पूरे करने में लगी है।

प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रियवृत ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पहले देश में खुशहाली थी। लेकिन भाजप सरकार बनने के बाद किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग सभी परेशान हैं। किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। कर्ज के बोझ तले दबे किसान अपनी जमीनें बेच रहे हैं। गरीब मजदूर परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महेश राणा व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। खाद्य तेल, दालों सहित सभी खाद्यान्न तथा जरूरी चीजों के दाम गरीब व मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। भाजपा सरकारों की नीतियों से लोग हताश व निराश हैं।

प्रदर्शन करने वालों में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, चौ.बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, शशी झा, अमरदीप रोशन, अनिल भास्कर, यशवंत सैन, रवि कश्यप, सुभाष कपिल, जितेंद्र सिंह, नवेज अंसारी, राजीव गौड़, सीपी सिंह, आकाश बिरला, विकास सिंह, विशाल राठौर, अरविंद चंचल, डा.दिनेश पुंडीर, सतीश दावडे, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, मिथिलेश गिल, राजेंद्र भवर, रवीश भटीजा, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद महाबीर वशिष्ठ, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद जफर अब्बासी, दिनेश गौतम, राव फरमान, पार्षद तहसीन अंसारी, सपना सिंह, शाहनवाज कुरेशी, ओम प्रकाश शर्मा, इरशाद खान, रचित अग्रवाल, सतपाल शास्त्री, बीपी चौहान, सतेंद्र वशिष्ठ, आशीष भारद्वाज, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, विजय सिंह सैनी, नजाकत प्रधान, सफाकत अली, पंडित नवीन शर्मा, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, राजेंद्र बालियान, शुभम जोशी,महेंद्र सिंह, पप्पू कुरैशी, अजय मुखिया, विशाल काठी, राजेश चौहान, तरुण व्यास, शिवम गिरि, मेहर सिंह, डा.धूम सिंह, त्रिपाल शर्मा, इरशाद अली, रईस अब्बासी, रमेश कश्यप, सोनी प्रजापति, मुकेश सैनी, तीरथ सिंह, शिवम कोरी, आशीष भारद्वाज आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *