विडियो :-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जाना कूट्टु का आटा खाकर बीमार हुए लोगों का हाल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जिला अस्पताल व मेला अस्पताल पहुंचकर कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों का हाल-चाल जाना। कुट्टु का आटा का खाकर बीमार हुए अधिकांश लोग हरिद्वार के ब्रह्मपुरी, काशीपुरा, जोगिया मंडी, रोशनाबाद, श्यामपुर कांगड़ी, गाजीवाली, गैण्डीखाता क्षेत्र के रहने वाले हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.खगेंद्र एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी दी।

मरीजों का हालचाल जानने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल प्रशासन को सभी मरीजों को उचित उपचार व भोजन देने के निर्देश दिए। मदन कौशिक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मदन कौशिक के साथ भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, गौरव भारद्वाज, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, शिखर पालीवाल, सुरेश गुलाटी, कमल बृजवासी, भारती बिष्ट, शिवम ठाकुर, आदित्य झा, दिनेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *