भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 30 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज लगातार देश और प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित है। राष्ट्र और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहने वाले संतों के आशीर्वाद से व्यक्ति का कल्याण होता है।

हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहने वाले श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिस तरह से कोरोना काल में सरकार और जनता की सेवा की वह बहुत ही प्रशंसनीय है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने से अखाड़ा परिषद को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज की समस्याओं को दूर करना तथा आम जनमानस का मार्गदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों को एकजुट कर धर्म संस्कृति का उत्थान व युवा वर्ग का मार्गदर्शन कर राष्ट्र व मानव सेवा में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुशील चैहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *