भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगा मेयर का इस्तीफा

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। भाजपा हरिद्वार मंडल एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मेयर से इस्तीफा देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आॅडियो में एक ठेकेदार ने मेयर पति पर कैंटीन एवं पार्किग का ठेका देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

ठेकेदार ने एक निगम पार्षद व मेयर के पीआरओ पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद मेयर को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने कहा कि नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार व घोटाले हो रहे हैं। ऐसे में मेयर को पद पर रहने को कोई अधिकार नहीं है।

पुलिस को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री तरुण नैय्यर, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, कमल गुप्ता, अंकुश, ईस्ट देव सोनी, विदित शर्मा, ऋषि चौहान, मुकुल गिरी, शिवम ठाकुर, मोनू झा, अनमोल वर्मा, पूनम मखीजा, पूनम माकन, प्रिया गुप्ता, आदित्य झा, भोला शर्मा, विक्की अड़वानी, सूरज, अंकित चुग, पूर्ण कालिक नवीन झा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *