भाजपा कार्यकर्तांओं ने की बसों का संचालन सर्विस रोड़ से करने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 मार्च। भाजपा सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कार्यकर्ताओं के साथ परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक को ज्ञापन देकर ऋषिकेश, देहरादून जाने वाली बसों का संचालन फ्लाईओवर के बजाए सर्विस रोड़ से करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान भूपतवाला फ्लाईओवर शुरू होने के बाद से रोड़वेज की सभी बसों का संचालन फ्लाईओवर से किया जा रहा है। जबकि बसों में सवार होने के लिए लोग राठी चैक, भूपतवाला आदि में प्रतीक्षा करते रह जाते हैं।

इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन फलाईओवर के बजाए सर्विस रोड़ किया जाना चाहिए। जिससे लोग आसानी से बसों में सवार हो सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में मीडिया प्रभारी विकल राठी, शिवम मिश्रा, रामप्रसाद, केतन सहगल, करुण, मदन आदि शामिल रहे।