सीवर की समस्या का समाधान ना होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 सितम्बर। कनखल क्षेत्र में सीवर की समस्या के समाधान ना होने पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों, नगर निगम पार्षदों व क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया और जल्द समस्या दूर ना किये जाने पर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। मयंक गुप्ता ने कहा कि पूरे कनखल क्षेत्र की कॉलोनियों में सीवर लाईन चोक हो रही है।

जगह जगह मुख्य मार्गों पर सीवर की गंदगी बह रही है। सीवर के मेनहोल जगह जगह टूटे पड़े हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी किसी कार्य को करने को तैयार नहीं है। पार्षदों ने विभागीय अधिकारियों पर फोन ना उठाने का आरोप लगाया। इस दौरान मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा, पुष्पराज, पार्षद नितिन माना, प्रशांत सैनी, मनीष गुप्ता, दिनेश कालरा, पुष्पेंद्र जोशी, ऋषभ मल्होत्रा, आदित्य भाटिया, विशेष पाराशर, संजय अरोरा, सुरेश मल्होत्रा आदि शामिल रहे।