लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 मार्च। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए प्रयास करें ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

संदीप गोयल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ समिति से संवाद स्थापित करते हुए बूथ पदाधिकारीयो को उनके दायित्व का बोध कराते हुए पार्टी द्वारा दिए गए चुनाव कार्यक्रम में जुट जाए और पिछले दो लोकसभा एवं दो विधानसभा चुनाव में प्राप्त मतों के आधार पर बूथ की समीक्षा करें। पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बूथ स्तर पर चर्चा करें। लोगों को सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दें।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय संजय सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चैधरी, जितेंद्र चैधरी, लव शर्मा, निर्मल सिंह, आभा शर्मा, रश्मि चैहान, आलोक द्विवेदी, रजनी वर्मा, अमरीश सैनी, बिशनपाल कश्यप, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, सचिन निश्चित, अरुण आर्य, अंश मल्होत्रा, एजाज अहमद, डा.प्रदीप कुमार, विक्रम भुल्लर, मनीष कुमार, शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता, कमल प्रधान, प्रिंस लोहट, अभिनव चैहान आदि मौजूद रहे।