5 जून को पौधारोपण अभियान की शुरूआत करेंगे व्यापारी नेता सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 जून। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार को ग्रीन सिटी बनाने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील सेठी ने बताया कि हरिद्वार को ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से 5 जून को चमगादड़ टापू पर पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की जाएगी। एक व्यक्ति एक वृक्ष अनुदान के नाम से शुरू किए जा रहे अभियान को हर घर तक ले जाया जाएगा।

सेठी ने कहा कि बदलते पर्यावरण को संतुलित करने और भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए और पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। ताकि प्रकृति से जो लिया है उसे वापस लौटाया जा सके। उन्होंने सभी से अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिधियों, अधिकारियों, प्रशासन और सरकारों से भी मांग की कि हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड को हराभरा बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएं।