कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया एशिया अग्रि, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी का उदघाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 अक्तूबर। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया अग्रि, हॉर्टी एंड ऑर्गेनिक प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कृषि, बागवानी से सम्बंधित जानकारी के साथ साथ सरकारी विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ जैविक उत्पादों की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तराखंड में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन उद्योग प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने किया।
शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी में डीआरडीओ व सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे कामों को जानने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को भी प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन्वेस्टर सम्मिट होने जा रखा है। जिसके लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत सहयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैविक व आयुर्वेद का बड़ा हब है। देश दुनिया के लोग उत्तराखण्ड के प्राकृतिक उत्पादों को अपना रहे हैं।
विधायक आदेश चैहान ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है और हरिद्वार जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों का बड़ा केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है।

उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त उत्पादों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान से बचने के लिए जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दिसम्बर माह में होने जा रहे इन्वेस्टर सम्मिट को इस तरह के आयोजनों से बल मिलेगा। रोहित तोमर, शरद पांडे व लोकेश ने अतिथीयों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *