अमरीश
हरिद्वार, 1 अक्टूबर। बीती रात अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत द्वारा वाल्मीकि चैक से बिरला घाट तक कैंडल मार्च निकालकर हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई वाल्मीकि समाज की बेटी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सागर बेनीवाल ने भाजपा की केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते कहा कि वाल्मीकि समाज व दलितो पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नही ंकिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही बलात्कार व हत्याकाण्ड के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मृतका व उसके परिवार को न्याय नहीं मिला तो वाल्मीकि समाज सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगा। नगर निगम पार्षद विनीत जोली ने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। श्रदांजलि देने वालों में दीपक चावरिया, सुरेन्द्र बिरला, तेलूराम चिनालिया, कुलवंत राय मचल, अजय गोगलिया, जीत सिंह, अंशुल बाला, राहुल गोगलिया, रोहन बिरला, अरुण गोगलिया, पदम कांगडा़, अशोक घावरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।