ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी (कौडियाला) के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गंगा नदी के तट के समीप जा गिरी। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह के समय एक इग्निस कार जो मेरठ से चमोली जा रही थी। तोता घाटी कौड़ियाला के पास अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई से गिरती हुई गंगा के तट पर जा पहुंची।

कार में तीन महिला दो पुरुषों सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे।पिंकी पुत्री त्रिलोक सिंह राणा उम्र 25 वर्ष,प्रताप सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 42 वर्ष,भागीरथी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 37 वर्ष, विजय पुत्र प्रताप सिंह उम्र 14 वर्ष तथा मंजू पुत्री प्रताप सिंह उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम-बाण -थाना थराली के रहने वाले थे।सभी की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पिंकी की आगामी 12 तारीख को शादी थी।खरीददारी कर वह मेरठ से अपने गांव वापस चमोली ग्राम बाण जा रहे थे, कि तोता घाटी कौडियाला के पास यह दुर्घटना घट गई।


पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र डोभाल नहीं बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग, पुलिस चौकी बच्छेरी खाल तथा एसडीआरएफ की टीम देवप्रयाग थाना अध्यक्ष देवराज शर्मा के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का कार्य में लग गई।
उन्होंने बताया कि महिला का शव रेस्क्यू कर सड़क पर पहुंचा दिया गया है, जबकि चार अन्य के शवों राफ्ट के जरिए कौड़ियाला ले जाये जा रहे हैं, जहां से उन्हें सड़क तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *