ढाई घंटे में गिरफ्तार किया कार चोर

Crime
Spread the love

तनवीर

रुड़की पुलिस की तत्परता के चलते कार चोर को मात्र ढाई घंटे में पकड़ा। एसएचओ देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार चोर की तलाश में त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ढाई घंटे के अंदर ही कार चोर अभियुक्त अजहरुद्दीन निवासी इस्लामनगर मच्छी मोहल्ला रुड़की को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

पुलिस टीम में एसआई करुणा रोकंली, कॉन्स्टेबल अनिल शर्मा, विकास त्यागी, दिनेश चंद्र, डोडी सिंह शामिल रहे। कार चोर को ढाई घंटे में ही गिरफ्तार करने पर पूरी पुलिस टीम की प्रशंसा की जा रही है।