जुआ खेलते दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 17 मार्च। लकसर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर व कांस्टेबल अरविन्द सिंह ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे अफजाल पुत्र इकवाल निवासी जैनपुर खुर्द लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफतार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11सौ रूपए की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।