चाकू सहित दबोचा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 24 मई। ज्वालापुर कोतवाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल जसवीर सिंह व रणवीर सिंह सराय बायपास रोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शमीम निवासी ग्राम सराय बताया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।