चोरी की बाइक समेत दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 जून। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मायापुर डामकोठी निवासी सचिन कुमार पुत्र अशोक कुमार ने 29 मई को पुलिस को तहरीर देकर उसके आवास से उसकी बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने ऋषिकुल पुल के समीप सार्वजनिक शौचालय के पास चेकिंग के दौरान आरोपी विजय पुत्र श्यामलाल निवासी डेरा भगीरथ थाना झीझाना जिला शामली उ.प्र. को चोरी की गयी बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विक्रम सिंह, कांस्टेबल अनिल व आनन्द तोमर शामिल रहे।