डीपीएस दौलतपुर में किया सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 जनवरी। डीपीएस दौलतपुर में बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर की जानकारी दी गयी तथा समय पर टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया गया।

मुख्य वक्ता रोटरी क्लब हरिद्वार के डा.आलोक सारस्वत ने बताया कि एचपीवी वायरस केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं, बल्कि गले, मुख, गुदा एवं जननांगों से संबंधित अन्य कैंसर का भी प्रमुख कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इन गंभीर बीमारियों से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि जल्द ही 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।