जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध करा रहा है संगठन-कार्तिक कुमार चेयरमैन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 जून। मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारी नियुक्त किए। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि विकास कुमार सागर को उत्तराखंड प्रदेश महासचिव, ललित धीमान को प्रदेश सहसचिव, अमित मेहता को जिला सचिव, मोहम्मद फैजल को युवा मोर्चा जिला सचिव के अलावा गौरव कुमार को सहारनपुर जिलाध्यक्ष, महंत विकास कुमार को जिला महासचिव, मोहित कुमार, देवदत्त शर्मा, राहुल कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में महासभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ आवश्यक मदद उपलब्ध करायी जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *