राहत अंसारी
हरिद्वार, 15 दिसम्बर। समाजवार्दी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन मंत्री हरक सिंह रावत, केैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर श्रद्धालुओं को मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन पूजन की अनुमति दिए जाने की मांग की।
महंत शुभम गिरी ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजन व दर्शन करने की अनुमति दिए जाने के लिए मां चामुंडा देवी उत्थान समिति पिछले 16 वर्षों से संघर्ष कर रही है। वन क्षेत्र में होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के सदस्य प्रत्येक वर्ष एक कलश यात्रा भी निकालते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए वन विभाग को नियम तय मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति देनी चाहिए।
इसके लिए समिति का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि मां चामुंडा देवी मंदिर का उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है और इस क्षेत्र को गंगाद्वार ललिता तीर्थ मेरु पर्वत के नाम से जाना जाता है। सरकार को नियमों का प्रावधान कर अति प्राचीन मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलना चाहिए।